थाईलैंड: मॉल में घुसकर गोलीबारी करने वाले सैनिक को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, 27 लोगों की हुई थी मौत

बैंकाक। थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी शहर कोरात में शनिवार को एक सैनिक ने मॉल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें 27 लोगों की मौत हुई। हमलावर ने मॉल में ही कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, स्पेशल फोर्सेज ने 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में हत्यारे को मार गिराया। पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हमलावर मॉल की पार्किंग के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। स्वास्थ्य मंत्री और पुलिस प्रमुख दोनों ने बंदूकधारी के मारे जाने की पुष्टि की है हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था।

 थाईलैंड: मॉल में घुसकर गोलीबारी करने वाले सैनिक को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, 27 लोगों की हुई थी मौत

बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ''क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए' और '' कोई भी मौत से नहीं बच सकता' जैसी बातें लिखी थी। फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, '' मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।' पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सैनिक का नाम जक्रापंथ थोम्मा है और वह 22वीं आर्मी रीजनल कमांड में सार्जेंट के पद पर तैनात है।

वह एक खतरनाक स्नाइपर शूटर है। घटना के बाद इलाके में पुलिस और सेना तैनात कर दी गई। सेना के कमांडर ले. जनरल थान्या कैस्टर्न ने बताया कि हमलावर ने कोरात के सिटी सेंटर और टर्मिनल 21 शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया। यहां गोलीबारी के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की। हालांकि, बाद में उसके पेज को ब्लॉक कर दिया गया। सैन्य ठिकाने से मशीन गन समेत कई हथियार चोरी किए। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने कहा कि सुरक्षाबल हमलावर को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैनिक ने झगड़े के बाद सबसे पहले सुपरवाइजर की हत्या की। फिर उसने साथियों को गोलियां मारीं। इसके बाद सैनिक ने सेना के ठिकाने से मशीन गन समेत कई हथियार चोरी कर लिए। उसने शॉपिंग मॉल के रास्ते में भी कई आम लोगों को मौत के घाट उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+