सीजफायर के दौरान श्रीनगर में आतंकी पुलिस जवान की राइफल छीनकर भागे, सर्च ऑपरेशन जारी
बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी एक पुलिसकर्मी के पास मौजूद राइफल छीनकर भागने में कामयाब हो गए। यह पुलिसकर्मी हजरतबल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर की सुरक्षा में तैनात था। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल वहां पहुंचे और उन्होंने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया।
श्रीनगर। बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी एक पुलिसकर्मी के पास मौजूद राइफल छीनकर भागने में कामयाब हो गए। यह पुलिसकर्मी हजरतबल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर की सुरक्षा में तैनात था। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल वहां पहुंचे और उन्होंने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया। बुधवार को ही केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों को रमजान के माह में किसी तरह का कोई भी ऑपरेशन लॉन्च न करने और सीजफायर का आदेश दिया है।

एक माह के अंदर दूसरी घटना
कश्मीर जोन की पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, 'रूमी गेट के पास कश्मीर यूनिवर्सिटी पर गार्ड पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से राइफल छीन ली गई है।' यह सुरक्षाकर्मी जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान था जो डेप्यूटेशन पर यहां तैनात किया गया था। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। एक माह में यह दूसरा मौका है जब आतंकियों ने राइफल छीनने की घटना को अंजाम दिया है। 26 अप्रैल को हथियार से लैस आतंकी एक हाई सिक्योरिटी वाली पुलिस पोस्ट में दाखिल हो गए थे। इसके बाद आतंकी चार असॉल्ट राइफल्स को छीनकर भाग गए थे। 11 मई को जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान की उस समय हत्या कर दी गई थी जब उसने सेंट्रल कश्मीर के बडगाम में वाधवान इलाके में हथियारों की लूट को नाकाम किया था।
बुधवार को सुरक्षाबलों के लिए युद्धविराम लागू
इंग्लिश डेली डीएनए ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया है कि पिछले तीन वर्षों में करीब सुरक्षाबलों के पास से आतंकियों ने 252 हथियार लूटे हैं। सुरक्षाबलों ने 76 हथियारों को हालांकि बाद में बरामद कर लिया।हथियार लूटने के मामलों में कम से कम 90 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जो हथियार आतंकियों ने लूटे हैं उनमें 35 एके 47 राइफल्स, 44 इंसास राइफल्स, चार कारबाइन, 43 सेल्फ लोडिंग राइफल, एक लाइट मशीन गन, पांच 303 राइफल्स, एक गैस गन, 12 पिस्तौल, एक पिका गन, दो यूएमजी, 102 ग्रेनेड्स और एक एआर-41 राइफल शामिल है। बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार की उस रिक्वेस्ट को मान लिया है जिसमें रमजान माह के दौरान सुरक्षाबलों से ऑपरेशन रोकने की बात कही गई थी। हालांकि सेना और सुरक्षाबलों को यह अधिकार दिया गया है कि हमलों के समय उन्हें आतंकियों को उसी भाषा में जवाब देना है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications