भाजपा के युवा नेता की आतंकियों ने गला रेतकर हत्या की

श्रीनगर। घाटी में आतंकी लगातार एक के बाद एक बड़ी घटना को वारदात दे रहे हैं। इस बार आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में भाजपा के युवा नेता गौहार अहमद भट की हत्या कर दी है। महज 25 साल के भाजपा नेता आतंकियों ने अगवा करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि गौहार को शोपियां स्थित उनके घर से शाम तकरीबन 6 बजे अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद आतंकियों ने गौहार की गला रेतकर हत्या कर दी, उनका शव पास के ही गांव से पुलिस ने बरामद किया है।

bjp leader

दक्षिण कश्मीर के डीआईजी एसपी पानी ने भाजपा नेता की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ हमने जो मुहिम छेड़ी है उसी की वजह से गला काटकर गौहार की हत्या कर दी गई। माधव ने गौहार की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमएलए सिरंदर अंबरदार ने हत्या को निंदनीय बताते हुए कहा कि युवा नेता युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, लिहाजा इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की घटनाओं को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा नेता और मीडिया कॉर्डिनेटर अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि गौहार भट्ट ने तीन वर्ष पहले पार्टी में शामिल हुए थे। गौहार ने हाल ही में भाजपा के के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई थी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि एक जिंदगी को बेरहमी से खत्म कर दिया गया है, अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे। आपको बता दें कि घाटी में लगातार सेना आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें-आतंकी अजहर के लिए बार-बार चीन क्यों बन रहा है ढाल, आखिर क्या चल रहा है उसके दिमाग में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+