जम्मू कश्मीर: लगातार दूसरे दिन सीआरपीएफ पोस्ट पर ग्रेनेड हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादियों ने बुधवार रात एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका। आतंकियो ने सुरक्षाबलों की वाटरगैम पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। आतंकी ग्रेनेड फेंक कर भाग गए, लेकिन ग्रेनेड पोस्ट के बाहरी तरफ जाकर गिरा। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। उधर, पुलवामा के त्राल में भी देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई देने से दहशत फैल गई। एसएसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक का कहना है कि कुछ आवाजें सुनाई दी थीं। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले मंगलवार की देर रात आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हवाल इलाके में सीआरपीएफ तथा सेना के संयुक्त कैंप पर हमला किया था। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। यूबीजीएल से ग्रेनेड दागने के साथ ही फायरिंग की। ग्रेनेड मेन गेट के पास गिरकर फट गया। आतंकियों के हमले के बाद संतरी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications