जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने कुलगाम पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी जख्मी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों और एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा दस्ता घटना स्थल पर पहुंच गया और खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

bomb

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को संदिग्ध आतंकियों ने कुलगाम के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में स्टेशन पर तैनात दो पुलिसकर्मी(एसपीओ) घायल हो गए। आचानक हुए हमले से इलाके में भगदड़ मच गई। आतंकी इस भगदड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, इस हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों की पहचान सजाद अहमद और अजाद अहमद के तौर पर हुई है। हमले में घायल हुए नागरिक की पहचान महमूद अकबर गनी के रुप में हुई है। सभी घायलों के कुलगाम के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले 12 अप्रैल को पुलवामा जिले के पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।

इस हमले में भी दो पुलिसकर्मियों के घायल हुए थे। इस हमले में हमले के बाद भी आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+