जम्‍मू कश्‍मीर: अब पुलवामा में पुलिस स्‍टेशन पर हमला, एक आतंकी की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर के साउथ कश्‍मीर में सोमवार को भी आतंकियों ने पु‍लवामा में पुलिस स्‍टेशन को अपना निशाना बनाया है। पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस स्‍टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी मेहराजु्द्दीन घायल हो गया है। रविवार को भी दो अलग-अलग हिस्‍सों में हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के साउथ कश्‍मीर में सोमवार को भी आतंकियों ने पु‍लवामा में पुलिस स्‍टेशन को अपना निशाना बनाया है। पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस स्‍टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी मेहराजु्द्दीन घायल हो गया है। इस हमले में एक आतंकी मुश्‍ताक अहम की मौत हो गई है। दिलचस्‍प बात है कि यह आतंकी महिला का भेष धरे था और पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिशें कर रहा था। इससे पहले रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर के दो अलग-अलग हिस्‍सों में हुए आतंकी हमलों दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने पहला हमला बडगाम के चरार-ए-शरीफ में एक गार्ड पोस्‍ट पर किया। इस हमले में कॉन्‍स्‍टेबल कुलतार सिंह घायल हो गए थे। इसके बाद अस्‍पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आतंकी उनका हथियार लेकर भाग गए थे। दूसरा हमला श्रीनगर के सौरा में हुआ था यहां पर भी आतंकियों ने एक पुलिस गार्ड पोस्‍ट पर हमला किया और इस हमले में एक पुलिसकर्मी फारूक अहमद की मौत हो गई थी।

pulwama-south kashmir

रविवार को एक के बाद एक पुलिस पर हमले
रविवार को हुए एक हमले में एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी थी आतंकियों ने दोपहर में बडगाम के चरार-ए-शरीफ में सूफी शेख नूरूद्दीन नूरानी की दरगाह के पास पुलिस स्‍टेशन पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की 13 वीं बटालियन के कांस्टेबल कुलतार सिंह घायल हो गए। सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में, श्रीनगर के सौरा में हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी के घर के बाहर पुलिस चौकी पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें कांस्टेबल फारूख अहमद की मौत हो गई। कुरैशी दिसंबर 2009 में आतंकी हमले में घायल हो गए थे। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। राज्य के डीजीपी एस पी वैद ने दो पुलिसकर्मियों की 'शहादत' पर दुख प्रकट किया। उन्‍होंने ने ट्वीट किया, 'बच्चों और सावधान हो जाओ। यह छद्म लड़ाई है जिसके खिलाफ हम जम्मू कश्मीर में लड़ाई लड़ रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+