श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकियों ने नागरिक पर चलाई गोली, अस्पताल में हुई मौत
श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकियों ने नागरिक पर चलाई गोली, अस्पताल में हुई मौत
श्रीनगर, 08 नवंबर। पुराने श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकियों ने एक नागरिक पर फायरिंग की। गोली से घायल होने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और जांच जारी है।

बता दें जम्मू-कश्मीर में लंबे समस से आंतकी आम नागरिकों को टारगेट कर जान से मार रहे हैं। ऐसे ही सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने पुराने श्रीनगर इलाके में एक आम नागरिक पर फायरिंग की और उसे अपनी गोलियों का शिकार बनाया।
अधिकारिक सूचना के अनुसार पुराने कश्मीर के बोहरी कदल क्षेत्र में आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम को रात करीब आठ बजे फायरिंग कर दी। यहां के महाराजगंज इलाके में सेल्समेन के तौर पर काम करने वाले इस शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।श्रीनगर के 5 इलाकों में 10 दिनों का कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या हैं नियम?
बता दें श्रीनगर में पिदले 24 घंटों में आतंकवादियों ने ये दूसरा हमला किया है। रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। आतंकी घटना बढ़ने के बाद श्रीनगर में सेना की और चौकसी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications