जम्मू-कश्मीर में लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों और वीआईपी पर हमले की थी प्लानिंग

जम्मू-कश्मीर के सोपोर और राफियाबाद में आतंकी की बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों और वीआईपी को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोपोर, 14 मई: जम्मू-कश्मीर के सोपोर और राफियाबाद में आतंकी की बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों और वीआईपी को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के सोपोर और राफियाबाद में आतंकी की बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों और वीआईपी को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हंदवाड़ा निवासी रिजवान शफी लोन के रूप में हुई है।

security forces

सेना के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए रफियाबाद में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान एक आतंकवादी को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से गोला-बारूद के साथ एक पिस्टल भी बरामद हुआ है।

बयान के मुताबिक, पकड़ा गया आतंकवादी खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम कर रहा था और रफियाबाद और सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और वीआईपी पर हमला करने और मारने की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आतंकी रिजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+