बांदीपोर में इंडियन आर्मी ने मारा लश्‍कर का एक आतंकी, एनकाउंटर खत्‍म

नार्दन कश्‍मीर के बांदीपोर में मंगलवार सुबह से जारी थी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़। एक आतंकवादी एनकाउंटर में मारा गया और एक सैनिक घायल।

श्रीनगर। कश्‍मीर के उत्‍तरी हिस्‍से में स्थित बांदीपोर में मंगलवार सुबह से ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष चल रहा था। सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक आतंकी की मौत हो गई है। वहीं एक सैनिक इस एनकाउंटर में जख्‍मी है।

indian-army-jammu-kashmir-bandipore-encounter.बांदीपोर-एनकाउंटर-आतंकवादीjpg

मिली थी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

एक आर्मी ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई कि बांदीपारे में जारी एनकाउंटर में अब तक एक आतंकी की मौत हो गई है। इस अधिकारी की ओर से बताया गया है कि खास इंटेलीजेंस के आधार पर बांदीपोर के पैरे मोहल्‍ला हाजिन में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सुरक्षाबलों ने इस इलाके को घेरा हुआ है। जब सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था उसी समय आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद एनकाउंटर में आतंकी की मौत हो गई। फिलहाल एनकाउंटर खत्‍म हो गया है। जो आतंकी मारा गया है वह बताया जा रहा है कि लश्‍कर-ए-तैयबा का है। गौरतलब है कि रविवार को जम्‍मू के अखनूर सेक्‍टर में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। साल 2017 का यह पहला आतंकी हमला है। इस हमले के बाद जम्‍मू और कश्‍मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

नवंबर में एक जवान शहीद

इससे पहले 21 दिसंबर को भी बांदीपोर के इसी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। उस समय भी सेना को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। 26 नवंबर को भी बांदीपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+