J&K: श्रीनगर में आतंकी हमला, सेना के 2 जवान शहीद, मारूति कार में आए थे 3 आतंकी
नई दिल्ली। श्रीनगर के एचएमटी के पास आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया है। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए। हमलावर मारूति कार में सवार थे और इनकी संख्या 3 थी, जिनके बारे में बात करते हुए आइजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार ने कहा कि इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। ये आतंकी मारूति कार में सवार थे।
Recommended Video

हमला करने के बाद फरार आतंकियों का पीछा किया जा रहा है। गाड़ी में सवार तीन आतंकवादियों में से दो के पास हथियार थे जबकि तीसरा कार चला रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद जवान सेना की किलो बटालियन की QRT टीम के थे।

जो जवान शहीद हुए हैं उनके नाम राणा मंडोल और जिआउल हक बताए जा रहे हैं। इस पूरी घटना पर आईजी विजय कुमार ने बताया कि जब हमारी सेना के जवान रूटीन ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान तीन आतंकियों ने एकदम से उनपर फायरिंग कर दी जिसके में दो जवान शहीद हए गए। इलाक में जैश का मूवमेंट है, हमला करने वाले आतंकी कार से आए थे और इसमे से 2 पाकिस्तान व एक स्थानीय के होने की आशंका है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि आज 26/11 मुंबई हमले की 12वीं बरसी है, ऐसे में एक बार फिर से आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है। जिस तरह से इस हमले में भी पाकिस्तान का हाथ सामने आ रहा है उससे साफ है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। वह लगातार देश में आतंक को बढ़ावा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications