भारत का मुसलमान अल कायदा को कर देगा फेल: मोदी

नयी दिल्ली। अमेरिका दौरे पर गए नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से देश के मुसलमानों पर अपना विश्वास जताते हुए उनपर बयान दिया है। नरेंद्र मोदी ने भारत के मुसलमानों ने प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास दिखाया है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस की बैठक में मोदी ने कहा कि भारत के मुसलमान अल-कायदा को फेल कर देंगे, क्योंकि भारत में आतंकवाद का स्वरूप उसकी धरती से नहीं उपजा है बल्कि निर्यात किया गया है।

narendra modi

मोदी ने अमेरिका की जमीन पर कहा कि आतंकवाद से राजनीतिक नफा नुकसान की बिना पर नहीं लड़ा जा सकता। गुड टेरर और बैड टेरर का का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सब को मिलकर देश, जाति, धर्म से ऊपर उठकर एक साथ काम करना होगा। इस संबोधन के दौरान मोदीने कहा कि भारत के मुसलमान अल-कायदा को 'फेल' कर देंगे।

आतंकी अल-जवाहिरी की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी का देश है और उसके नागरिक कभी आतंकवाद का साथ नहीं दे सकते। गौरतलब है कि अमेरिका जाने से पहले उन्होंने एक चैनल के साथ इंटरव्यू कहा था कि भारत के मुसलमान देश के लिए जिएंगे, देश के लिए मरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+