पठानकोट से लापता सफेद ऑल्टो कार को लेकर दिल्ली में अलर्ट, ड्राइवर का शव बरामद
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आखिर सफेद कलर की ऑल्टो कार किस घटना को अंजाम देने निकल गई है जिसके चलते राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में अलर्ट कर दिया गया है। जी हां दिल्ली पुलिस ने एक ऑल्टो कार को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस के मुताबिक इस ऑल्टो कार को पठानकोट से किराया पर लिया गया था लेकिन बाद में इसके ड्राइवर का शव मिला है।

पंजाब, हिमाचल और दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस इस कार की तलाश में हैं। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी इस कार का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात के लिए कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से पोस्टर जारी किया है जिसमें कार के प्रति अलर्ट रहने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत में ही कड़ी सुरक्षा वाले पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला हुआ था। पठानकोट हमले के आतंकियों ने गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह को कार सहित अगवा कर लिया था। आतंकी इसी कार से घंटों शहर में घूमते रहे थे।
ALERT
Pathankot Alto Carjacked... Here are the images of the suspects.
#SayNoToTerror #SafeTogether pic.twitter.com/VfBC1b5qDY
— Delhi Police (@DelhiPolice) January 22, 2016 











Click it and Unblock the Notifications