देश पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा क्‍योंकि यूपी से लापता हैं 23 पाकिस्‍तानी नागरिक

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जहां एक तरफ 'लव जेहाद' (हिंदू लड़कियों को गलत नियत से मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर करना और जेहादियों की फौज खड़ी करना) को लेकर पूरा उत्‍तर प्रदेश आग की तरह धधक रहा है वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में रह रहे 23 पाकिस्‍तानी नागरिक लापता हैं। आखिर सवाल यह उठता है कि आखिर किस रूप में भारत पर बरसेंगे ये लापता पाकिस्‍तानी नागरिक क्‍योंकि इनपर आईएसआई की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जाहिर की गई है।

Terror threat in the offing as 23 Pakistanis missing from western UP
एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक मेरठ मंडल के कमिश्‍नर भूपेंद्र सिंह ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर इन पाकिस्तानियों को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने का निर्देश दिया है। गायब हुए पाकिस्‍तानियों में से 9 मेरठ में, 3 गाजियाबाद में, 6 हापुड़ में, 3 बुलंदशहर में और एक-एक गौतमबुद्धनगर और बागपत में रह रहे थे। कमिश्‍नर की ओर से भेजे गये लेटर में इनके आईएसआई की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई है।

इसके अलावा कमिश्‍नर ने उन लोगों पर भी नजर रखने को कहा है जो अचानक से मालामाल हो गये हैं। वहीं उनके आय के स्रोत के बारे में भी पता लगाने के आदेश दिये हैं। कमिश्‍नर ने जो पत्र भेजा है उसमें मदरसों पर पैनी निगाह रखने को कहा है। वहीं इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी स्टूडेंट्स पर भी नजर रखी जाएगी। बांग्लादेशियों की भी पहचान करने को कहा गया है। आशंका जताई जा रही है ये सभी किसी आतंकी गतिविधी में शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी कई आतंकवादी पाकिस्‍तान से आकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बसे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण करीम टुंडा है जिसे पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। वो 2008 दिल्‍ली बलास्‍ट में शामिल था। वह अपने तीन पाकिस्तानी साथियों के साथ कई साल पहले बुलंदशहर आया था। वहीं इस साल 22 अगस्त को मेरठ से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया उसपर सेना की गोपनीय सूचना पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी तक पहुंचाने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+