J&K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए भारी मात्रा में गोला-बारूद

राजौरी। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़े आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। हथियार और गोलाबारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

Terror hideout busted in J&Ks Rajouri, recovered a large cache of arms and ammunition

अधिकारियों ने बताया कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान में 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हथियारों का इतना बड़ा जखीरा मिलने के बाद कई इलाकों की घेराबंदी भी की गई है।

इससे पहले पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में मादक पदार्थ-आतंकवादी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने तथा 65 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों के पास से दो पिस्तौल और चार ग्रेनेड भी बरामद किये। उधर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के आरा इलाके में शनिवार दोपहर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ अभी जारी है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था।। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी ढेर कर दिया था। मारा गया आतंकी जाहिद था, जिसने पिछले हफ्ते अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था। उसकी फायरिंग में 6 साल के बच्चे की भी जान चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+