टेरर फंडिंग केस में असलम वानी को 14 तक ED की हिरासत में भेजा
श्रीनगर। एक बड़ी खबर घाटी से है, जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के करीबी असलम वानी को 14 तक ED की हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह ही वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से टेरर फंडिग को लेकर गिलानी और उनका परिवार जांच के घेरे में हैं और इसलिए इस केस के मद्देनजर बीते 7 दिनों शब्बीर शाह सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे मिली जानकारी के आधार पर असलम वानी को अरेस्ट किया गया था, इनके ऊपर टेरर फंडिग के एक से ज्यादा केस दर्ज हैं।
2005 में भी वानी गिरफ्तार किया गया था
ये कोई पहला मौका नहीं है जब वानी को अरेस्ट किया गया है, इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साल 2005 में उसे गिरफ्तार किया था और वह इन दिनों जमानत पर था। पुलिस ने तब असलम के पास से शब्बीर शाह के लिए पाकिस्तान से हवाला के जरिये करीब 60 लाख रुपये भी बरामद किए थे। असलम ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह शब्बीर शाह और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता था।
आतंकवादियों को पैसे मुहैया करने के आरोप में फंसे शब्बीर शाह
मालूम हो कि आतंकवादियों को पैसे मुहैया करने के आरोप में फंसे अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की कोर्ट ने रिमांड अवधि 6 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि शब्बीर शाह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में है। इससे पहले ईडी ने शब्बीर शाह को दिल्ली को एक कोर्ट में पे किया जहां शब्बीर ने ED पर राजनितिक बदले से काम करने का आरोप लगाया।













Click it and Unblock the Notifications