कुपवाड़ा में बीएसफ के कैंप पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद
कुपवाड़ा। सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में बीएसफ के कैंप पर आतंकी हमले हुआ है। हमले में जहां बीएसफ के दो जवानों की मौत हो गई है तो वहीं एक आतंकी भी मारा गया है।

दो और जवानों के घायल होने की भी खबरें हैं। फिलहाल एनकाउंटर जारी है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के जंगलों में आतंकवादियों ने बीएसएफ की एक चौकी पर हमला किया। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की।
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल चंदर पाल ङ्क्षसह और कांस्टेबल बबन शान शहीद हो गये और एक आतंकवादी भी मारा गया।
मुठभेड़ में पांच जवान भी घायल हो गए हैं। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घेराबंदी के लिए मौके पर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications