कश्मीर: हंदवाड़ा जिले में आतंकियों ने पुलिस वाहन पर की अंधाधुंध फायरिंग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में आतंकी हरकत की खबर आ रही है। आतंकियों ने कुलगाम पुलिस वाहन को आग लगा दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।

मौके से भाग निकले आतंकी
सभी भारतीय सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। सुरक्षाबालों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। हमले को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी मौके से भाग निकले।
शुक्रवार शाम भी किया था हमला
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अल-उमर मुजाहुद्दीन से जुड़े आतंकियों ने 3 सीमा सुरक्षा बल को निशाने पर लिया था। वह हमला जकूरा स्थित सीआरपीएफ कैंप के कुछ दूरी पर हुआ था। उसमें 2 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और 7 जवान घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications