Terror Attack: "श्रीनगर के लिए किराया न बढ़ाएं" आतंकी हमले के बीच राममोहन नायडू की अपील
Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर घाटी में फंसे पर्यटकों को अपने घर वापस जाने के लिए भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ रही है, क्योंकि फ्लाइट टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आया है, जो जाहिर तौर पर भारी मांग की वजह से है। मंगलवार शाम को आतंकवादी हमले की खबर आने के बाद से प्रमुख भारतीय शहरों के लिए हवाई किराए में भारी उछाल आया है।
यात्रियों की अभूतपूर्व मांग को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए और अधिक उड़ानें संचालित करने के बारे में बात की। उन्होंने ने कश्मीर आतंकी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए गर से चार विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई- दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए। इसके साथ ही एयरलाइंस को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें - दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए - की व्यवस्था की गई है
इस मामले में प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया- कश्मीर में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्री से बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में काम करते हुए चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। तत्काल राहत उपायों के हिस्से के रूप में, श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें - दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए - की व्यवस्था की गई है।
साथ ही अतिरिक्त उड़ानों को आगे की निकासी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। श्री राम मोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक तत्काल बैठक की और सर्ज प्राइसिंग के खिलाफ एक सख्त सलाह जारी की। एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।
इसके अतिरिक्त, श्री राम मोहन नायडू ने सभी एयरलाइनों को राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाते हुए मृतक व्यक्तियों को उनके संबंधित गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय हाई अलर्ट पर है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications