बढ़ा आतंकी हमले का खतरा, समुद्री रास्ते से दाखिल हो सकते है आतंकी

नयी दिल्ली। देश पर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है। खूफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी जारी की है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की माने तो आतंकी देश पर 26/11 की तर्ज पर ही हमला करने का प्लान तैयार कर रहे है।

terrorist

एजेंसी के मुताबिक आतंकी मुंबई हमले की तर्ज पर समुद्री रास्ते से घुस सकते है और हवाई रास्तों से हमले कर सकते है। ऐसे में इस चेतावनी के बाद 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों से कहा गया है कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क रहें।

एजेंसियों के इनपुट पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को आगाह किया है कि आतंकी हमला करने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं और हमले के लिए पैरा ग्लाइडरों का प्रयोग भी हो सकता है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक खतरा पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों और उसके भारतीय संबद्ध संगठनों जैसे इंडियन मुजाहिदीन और पूर्व सिमी से है। वहीं खूफिया एजेंसी के मुताबिक आतंकियों के निसाने पर भाजपा कार्यालय, कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान, आईएनएस वेंदुरथी, मुंबई स्थित पश्चिमी नौसैनिक कमान और करवार स्थित नौसैनिक ठिकाने, आईएनएस कदंबा है। इसके अलावा् आतंकी संगठन एक्यूआईएस भाजपा कार्यालयों, विभिन्न राज्यों में वाणिज्यिक, पर्यटक, धार्मिक, उड्डयन और रेलवे आधारभूत ढांचों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+