ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत
नोएडा। रफ्तार का तांडव जब ढाता है कहर तो बिलखती रह जाती है जिंदगी और जीत जाती है मौत। ग्रेटर नोएडा में सड़क पार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद एक वैगनआर कार पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबर है कि देर रात नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाले फैजल, खैरपुर दनकौर निवासी कुलदीप, आजमगढ़ निवासी मुलायम, राहुल गौड़ और बी. त्यागी ग्रेटर नोएडा एक प्लॉट देखने गए थे। साथ में दो साल का माूसम भी था।
वैगनआर कार कासना में रेडिसन होटल के सामने से गुजर रही थी, उसी दौरान राहुल अपने तीन दोस्तों के साथ सड़क पार कर रहा था। कार की गति तेज होने के कारण उसने चारों को अपनी चपेट में ले लिया।
अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश में कार चार-पांच पल्टा खाते हुए पहले सड़क पार कर रहे लोगों के ऊपर जा गिरी और डिवाइडर से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई। राहुल समेत उसके तीन साथियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक टक्कर के बाद सभी कार में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में दो साल का बच्चा रोता हुआ मिला। सभी को पुलिस नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications