कर्नाटक में तनाव की स्थिति, श्रृंगेरी इलाके में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर दिखा 'SDPI का झंडा'
नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में विवादित फेसबुक पोस्ट के बाद से तनाव की स्थिति हैं। मंगलवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद अब शुक्रवार को चिकमंगलूर जिले के श्रृंगेरी इलाके में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से एक मिलता जुलता झंडा मिलने से हड़कंप मच गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नाराज स्थानीय नेताओं का आरोप है कि ये झंडा SDPI का है। इन नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि कोरोनाव वायरस से जूझ रहे भारतीय राज्य कर्नाटक में मंगलवार को हिंसक घटनाओं का सामना करना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बेंगलुरु में कल सुबह तक के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। इस बीच आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर SDPI के झंडे से मिलता जुलात झंडा मिलने से राज्य में तनावपूर्ण हालात हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नाराज स्थानीय नेताओं का आरोप है कि मूर्ति पर दिखाई देने वाला झंडा SDPI का है। बीजेपी ने जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर बीजेपी नेताओं ने इलाके में विरोध प्रदर्शन भी किया है। गौरतलब है कि चिकमंगलूर का श्रृंगेरी टाउन धार्मिक तौर बहुत प्रसिद्ध है, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को यहां बहुत ही श्रद्धा और भाव से देखा जाता है। आदि शंकराचार्य ने यहां पर श्रृंगेरी मठ की स्थापना की थी। डीएन देवराज ने कहा कि मूर्ति पर दिखाई देने वाला झंडा एसडीपीआई का ही है, ऐसा करके वह राज्य को लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। अपने धर्म का अपमान नहीं सहन करेंगे, हम इस मामले जांच की मांग करते हैं। बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच किया जा रहा है कि झंडा किसका था।
यह भी पढ़ें: 100 दिन शांति से गुजरने के बाद न्यूजीलैंड में फिर कोरोना का कहर, लगा 12 दिन का लॉकडॉउन












Click it and Unblock the Notifications