प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने गए थे शरद पवार, हो गए लॉक, तोड़ना पड़ा दरवाजा

सतारा। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्‍यक्ष शरद पवार बुधवार को सतारा में एक मीडिया कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करने गए थे। ऑडिटोरियम लोगों से खचाखच भरा था। कार्यक्रम में सबकुछ प्‍लान के अनुरूप ही हो रहा था, लेकिन तभी एक ऐसी खबर आई कि पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की सांसें अटक गईं। शरद पवार ऑडिटोरियम में लॉक हो गए।

 Tense Moments As Sharad Pawar Got Locked Inside Auditorium

जानकारी के मुताबिक, शरद पवार कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करने के बाद जब जाने लगे तो देखा कि दरवाजा लॉक हो गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि पार्टी के कई विधायकों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व ऑडिटोरियम के कर्मचारियों काफी जोर-आजमाइश की, लेकिन दराजा टस से मस नहीं हुआ। करीब 10 मिनट तक दरवाजा खोलने का प्रयास होता रहा। बाद में जब लगा कि सारी प्रयास बेकार हो रहे हैं, तब दरवाजा तोड़ा गया और शरद पवार को बाहर निकाला गया।

इससे पहले शरद पवार ने दिवंगत कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 59वीं पुण्यतिथि पर रायत शिक्षण संस्था में श्रद्धांजलि अर्पित की। पाटिल ने 1919 में इस संस्था की स्थापना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+