भाजपा एमपी भी नहीं सुनते मोदी की, नहीं लिए गांव गोद
नई दिल्ली( ब्यूरो) लगता ये है कि भाजपा के भी बहुत से सांसद नहीं सुनते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात। पिछले साल लाल किले की प्राचीर से स्वाधीनता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों का आहवान किया था कि वे कम से कम एक गांव को गोद ले। उसके बाद उनका साल 2016 तक विकास करें। उन्हें आदर्श गांव के रूप विकसित करें।
कुल 107 सांसद
मोदी के आहवान को लगभग एक साल होने पर भी 10 भाजपा सांसदों ने किसी गांव को गोद नहीं लिया। हालांकि इस बाबत कुल आंकड़ा 107 सांसदों का है। इनमें से 57 राज्यसभा से है और 50 लोकसभा से।
दिल्ली से भाजपा के लोकसभा के लिए चुने गए किसी भी सांसद ने किसी गांव को गोद नहीं लिया। हालांकि दिल्ली में कुछ अब गांव बचे हैं। वे दिल्ली से बाहर के गांवों को भी गोद ले सकते थे। दिल्ली से भाजपा के मीनाक्षी लेखी,परवेश वर्मा तथा उदित राज जैसे नामवर नेता है।
My Voice: कीजिए निगेटिव सोच का बहिष्कार तभी होगा 'भारत निर्माण'
बेहतर साथी
मालूम चला है कि भाजपा की सहयोगी दलों जैसे अकाली दल तथा शिव सेना के सभी सांसदों ने एक-एक गांव को गोद ले लिया है। जानकारों का कहना है कि भाजपा आलाकमान उन 10 सांसदों की खिंचाई कर सकता है,जो अब तक किसी गांव को गोद नहीं ले पाए हैं। इनसे पूछा जाएगा कि ये अपने काम को अंजाम क्यों नहीं दे पाए। इनके लिए अब जवाब देना कठिन होगा।













Click it and Unblock the Notifications