दिल्ली-NCR में फरवरी में इतना और बढ़ेगा तापमान, IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया क्यों पड़ रही इतनी गर्मी
मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में गर्मी बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लू जैसी तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में 31-33 तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश ने मंगलवार को ये अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। वैज्ञानिक डॉ नरेश ने कहा कल से थोड़ी संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी।
IND के वैज्ञानिक ने बताया क्यों फरवरी में ही बढ़ गया पारा
मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया अधिकतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ तापमान के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई जिस कारण मैदानी क्षेत्र में इस बार फरवरी के महीने में ही तेज गर्मी पड़ रही है। वैज्ञानिक ने बताया पहाडों से आने वाली ठंडी हवा को पश्चिमी विक्षोभ ने रोक लिया है, जिस कारण ये हवाएं उत्तर भारत में नहीं पहुंच रही हैं।श
इन राज्यों का पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ा रहेगा पारा
दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ तापमान के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के माह के अंत तक रहेगा इसलिए पारा गिरने की संभावना नही है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में इस बार भीषण गर्मी पड़ने के आसान है।












Click it and Unblock the Notifications