टीना दत्ता की टॉपलेस फोटो पर यूजर्स ने दीं भद्दी गालियां, एक्ट्रेस ने सिखाया सबक तो बोला-सॉरी दीदी
मुंबई,जून 03: टीवी की जानी मानी अभिनेत्री टीना दत्ता हाल ही में कराए गए अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने बोल्ड टॉपलेस फोटोशूट अपने फैन्स के साथ शेयर किया था। तस्वीरों में टीना टॉपलेस नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स दिए थे। कुछ यूजर्स ने सेलेब्स के फोटो पर भद्दे कमेंट्स और गालियां लिखी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने चुप रहने के बजाए इस यूजर को अपने ही अंदाज में जवाब दे दिया। टीना की मानें तो बाद में यही यूजर उन्हें 'दी' (दीदी) कहने लगा।

टीना ने मल्टीकलर्ड पैंट्स में तस्वीरें शेयर की थीं
टीना ने मल्टीकलर्ड पैंट्स में तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर और टीना के एटीट्यूड को तमाम लोगों ने पसंद किया। टीना की इन तस्वीरों पर अनुज यदुवंशी नाम के यूज़र ने एक के बाद एक बेहद अश्लील और भद्दी टिप्पणियां कीं, जिन्हें एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। इसके साथ यूजर को टैग करके टीना ने लिखा था, क्या यही तुम्हारी पर परवरिश है? लगता है तुम हर लड़की से ऐसे ही बात करते हो? साइबर पुलिस को टैग करके टीना ने ऐक्शन लेने के लिए भी लिखा था।

टीना ने सिखाया सबक
कुछ देर बाद टीना ने एक और स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें यूजर का कॉमेंट दिख रहा है, इसके लिए मुझे बहुत दुख है, दी। इस पर टीना ने लिखा है, और अचानक मैं दी कैसे बन गई... पोस्ट के लिए टीना ने कॉमेंट सेक्शन डीऐक्टिवेट कर दिया है। टीना ने कमेंट सेक्शन में इन टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट्स शेयर करके यूज़र और एक साइबर इनवेस्टिगेटर को भी टैग किया।

2016 में टीना 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी
टीना ने अपने उन फोटोज के साथ लिखा था, क्या मैंने टेम्परेचर बढ़ा दिया है? मैंने सोचा नया महीना है तो कुछ अलग हो जाए। उन्होंने ये भी लिखा था कि ये तस्वीर एडिटेड है। लेकिन अगर आपको लगता है कि आप अपनी बॉडी के साथ कम्फर्टेबल हैं तो ठीक है। याद रखिए, वो करिए जो आपको कम्फर्टेबल फील करवाए, ये सोचे बिना कि दूसरे क्या सोचेंगे। बता दें कि 2016 में टीना 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications