इस राज्य में किसानों को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त मिलेगी बिजली

नई दिल्लीः नए साल पर तेलंगाना सरकार ने किसानों को खास तोहफा दिया है। अब राज्य के किसानों को फ्री 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों को फ्री बिजली देने के बारे में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार ने कहा है कि वो देश के पहले राज्य बन गए हैं जहां किसानों को फ्री बिजली मिलती है। तेलंगाना सरकार ने दावा किया है कि 23 लाख कृषि पंप सेट को 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से इस वर्ष मार्च तक बिजली की मांग बढ़कर 11,000 मेगावाट हो जाएगी।

Telangana starts free, 24-hour power supply to farmers

किसानों की मुफ्त में बिजली देने के लिए नए बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर तथा सब-स्टेशन स्थापित करने होंगे, इसके लिए सरकार को 12,610 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि इस योजना से वो किसानों की नाराजगी दूर करना चाहती है।

तेलंगाना सरकार ने इस योजना का नाम 'स्वर्णिम तेलंगाना' योजना रखा है। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से विकास को गति मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 24 घंटे बिजली की आपूर्ति को एक 'अद्भुत जीत' करार दिया है। उन्हें उम्मीद है कि मार्च तक वे 11,000 मेगावॉट तक की मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे।

वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि दिग्विदय सिंह के शासन काल में किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना थी, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों को सिर्फ लूटने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की फटकार के बाद पाक ने की बड़ी कार्रवाई, हाफिज के फंडिंग पर लगाया बैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+