Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कृषि विधेयकों पर अब TRS ने बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किल, राज्यसभा में करेंगे विरोध

नई दिल्ली: कृषि से जुड़े विधेयक लोकसभा में पास होने के बाद अब रविवार को राज्यसभा में पेश किए जाएंगे। ऐसे में मोदी सरकार के सामने इसे उच्च सदन में पास करवाना बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस विधेयक को लेकर विपाक्षी पार्टियां एक होती नजर आ रही हैं। अब तेलंगाना राष्ट्र समिति भी बिल के विरोध में उतर गई है। साथ ही इसे किसानों के साथ अन्याय बताया है।

kcr

Recommended Video

    Agricultural Reform Bill पास कराने के लिए Modi Government ने बनाई ये रणनीति | वनइंडिया हिंदी

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री और TRS के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने जो विधेयक पेश किए हैं, हम उसका विरोध करेंगे। उनके मुताबिक ये कृषि बिल किसानों के साथ बहुत अन्याय करेंगे। साथ ही इसका कॉरपोरेट जगत के जुड़े लोग फायदा उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने अपने सभी सांसदों से इस बिल का विरोध करने को कहा है।

    केसीआर के मुताबिक सार्वजनिक खपत के लिए, बिलों में कहा गया था कि किसान देश में कहीं भी अपनी उपज बेच सकते हैं, लेकिन वास्तव में बिल व्यापारियों को देश में कहीं भी उपज खरीदने के लिए सक्षम करेगा। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों के लिए अपनी छोटी उपज को दूर के इलाकों में ले जाना, भारी परिवहन शुल्क को वहन करना और इसे अच्छी कीमत पर बेचना संभव है? उनके मुताबिक ये बिल किसी भी तरह से किसानों को फायदा नहीं पहुंचाएगा, ऐसे में इसका विरोध किया जाना चाहिए।

    NDA में भी फूट देखने को मिली
    आपको बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में कृषि संबंधित दो विधेयकों को पारित किया गया था। जिसके बाद एनडीए के पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल भी इसके विरोध में आ गया और उनकी पार्टी की कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वहीं मतदान की मांग की जगह कांग्रेस समेत अन्य दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+