तेलंगाना: राहुल गांधी बोले- कांग्रेस सत्ता में आती है तो फ्री बिजली और 500 ₹ में सिलेंडर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तेलंगाना में रोड शो कर रहे हैं। शुक्रवार को वारंगल में राहुल गांधी ने विशाल रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मैं तेलंगाना के किसानों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आपको दी हुईं गारंटी को पूरा करेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि, मैं तेलंगाना के किसानों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आपको मुफ्त बिजली की गारंटी देगी। किसानों को बिजली के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो आपको फ्री बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगी।

Telangana Rahul Gandhi says If Congress comes in power, free electricity

राहुल गांधी ने कहा कि, आपके साथ मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं, पारिवारिक है। जब इंदिरा गांधी जी को जरूरत पड़ी थी, तब तेलंगाना की जनता उनके साथ खड़ी रही। इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, जब तेलंगाना बनाने की बात हुई तो सोनिया गांधी जी ने निर्णय लिया कि तेलंगाना एक राज्य बनेगा। कांग्रेस ने तेलंगाना एक परिवार के लिए नहीं बनाया था, लेकिन आज एक परिवार तेलंगाना का पूरा धन लेकर बैठा है। कालेश्वरम प्रोजेक्ट, धरणी पोर्टल जैसी कई योजनाओं के लिए आपके CM ने आपसे अरबों रुपए लिए। लेकिन काम कुछ भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+