कोरोना हॉटस्पॉट बना तेलंगाना का प्राइवेट कॉलेज, 25 छात्र संक्रमित, 262 की रिपोर्ट का इंतजार

रंगारेड्डी, 31 दिसंबर। कोरोना वायरस संकट एक बार फिर देश में अपने पैर पसारने लगा है, शुक्रवार को 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए जबकि 1270 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। यहां के करीब 25 छात्रों के अंदर कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद कॉलेज अब कोविड हॉटस्पॉट में तब्दील हो गया है।

Telangana private college becomes Corona hotspot 25 students infected, waiting for report of 262

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों एक छात्र क्रिसमस की छुट्टी मनाकर नरसिंगी शहर के श्री चैतन्य कॉलेज में लौटा था। कुछ समय बाद उसमें कोरोना के लक्षण नजर आने लगे जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया तो परिणाम पॉजिटिव आया। अब कॉलेज के कुल 25 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित हो गए है। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। नरसिंही नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कॉलेज को सैनिटाइज करने के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। चिंताजनक बात ये है कि अभी 262 छात्रों और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है।

Recommended Video

    Omicron In Mumbai: मुंबई में और सख्त हुए प्रतिबंध, 15 January तक बढ़ाई गई धारा 144 | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: 'बीत चुकी है ओमिक्रॉन की वजह से आई कोरोना की चौथी लहर', इस देश ने हटाया नाइट कर्फ्यू

    आपको बता दें कि तेलंगाना में ओमिक्रॉन भी प्रवेश कर चुका है। बुधावार 29 दिसंबर को वहां ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए थे। इससे राज्य में कुल ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 62 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं, और यह लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से खबर आ रही है कि इस खतरनाक वेरिएंट से देश में पहली मौत हुई है। सबसे अधिक महाराष्ट्र से 450 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, इसके बाद दूसरे स्थान पर 320 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+