चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाशने में तेलंगाना देश में नवंर वन पर, जानें कैसे हुए ये संभव
तेलंगाना खोए और चोरी हु ए मोबाइल फोन की वसूली में देश में पहले स्थान पर है। ऐसा संभव सेंट्रल एक्यूप्मेंट आइडेंटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के जरिए हुआ है। जिसके जरिए बीते छह माह में 10 हजार से अधिक मोबाइल का पता लगाकर उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है।

बता दें तेलंगाना में दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल चोरी और नकली मोबाइल उपकरणों के खतरे को रोकने के लिए द्वारा CEIR पोर्टल विकसित किया गया है। सभी 780 पुलिस स्टेशनों में इसे संचालित किया जा रहा है। तेलंगाना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के यूज उन नागारिकों के लिए वरदान साबित हुए हैं जिनके मोबाइल खो गए थे या फिर चोरी हो गए थे।
मई 2023 में CEIR पोर्टल आधिकारिक तौर पूरे देश में लॉच किया गया था। ये पोर्टल तेलंगाना में पायाल बेस पर स्टार्ट किया गया था। सीईआईआर पोर्टल के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, महेश एम.भागवत को नामित किया गया है।
सीआईडी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बीते 189 दिनों की अवधि में 10,018 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन इस पोर्टल की मदद से बरामद किए गए। इसमें 1,000 फोन खाने के महज 14 दिनों के अंदर बदामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया। तेलंगाना राज्य 39 प्रतिशत खोए हुए और चोरी हुए 36 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश 30 प्रतिशत रिकवरी के साथ रहा।
बता दें तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट ने 1428 मोबाइल, हैदराबाद कमिश्नरेट 1206 और राचाकोंडा कमिश्नरेट ने 912 मोबाइल डिवाइस बरामद किए, इसके बाद वारंगल और कामारेड्डी ने भी बड़ी संख्या में खोए या चोरी हुए मोबाइल बरामद हुए।
गौरतलब है नागरिकों को खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट करने के लिए मी सेवा या पुलिस स्टेशनों पर जाने के बजाय टीएस पुलिस नागरिक पोर्टल पर सर्विस का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications