ISIS मॉड्यूल के शक में NIA की तेलंगाना और महाराष्ट्र में छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद और महाराष्ट्र के वर्धा में आईएसआईएस मॉड्यूल के विस्तार के शक में छापेमारी की है। एनआईए हैदराबाद में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा एजेंसी महाराष्ट्र के वर्धा में भी आईएसआईएस मॉड्यूल के मामले में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

Telangana: NIA carrying out searches at several locations in Hyderabad, against ISIS module

करीब दो महीने पहले एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े आतंकी संगठन में काम करने वाले हैदराबाद के दो संदिग्धों के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जांच एजेंसी ने पिछले कुछ महीनों में पड़े पैमाने पर छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को हैदराबाद में रह रहे एक नए शख्स के नाम की जानकारी हाथ लगी थी। इस व्यक्ति के हैदराबाद से अबू धाबी में अब्दुल बासित और कादिर के संपर्क होने का शक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए की ये छापेमारी शनिवार सुबह से मैलरदेवपल्ली, बांदलागुदा और फलकनुमा में चल रही है। एनआईए ने नई दिल्ली कोर्ट में बासित और कादिर के खिलाफ फरवरी महीने में चार्जशीट दाखिल की थी।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

एनआईए ने जनवरी-फरवरी के महीने में ऐसी कई छापेमारी की थी। आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यूपी के अमरोहा और हापुड़ में छापेमारी की थी। उत्तर प्रदेश के अलावा एनआईए ने पंजाब में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

अमरोहा से आईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना को दबोचा था

ये छापेमारी आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े मामले में की गई थी। अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती हुसैन समेत 4 संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया था। एनआईए ने इस दौरान यूपी के कई जिलों में छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+