Telangana Election: BRS के रोड शो में हादसा, चलते वाहन से गिरे मंत्री केटीआर,देखें Video
Telangana Minister KTR Rao Fell down: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में प्रचार जोरों पर हैं। नेता चुनावी रैलियां और रोड शो के जरिए जनता से समर्थन हासिल कर रहे हैं। इस बीच तेलंगाना के सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) के रोड शो के दौरान हादसा हो गया, जिसमें पार्टी नेता केटीआर वाहन से गिर गए।
तेलंगाना में बीआरएस के चुनावी प्रचार की कमान संभाल रहे केटी रामा राव चलती गाड़ी (इलेक्शन वाहन) से गिर गए। निजामाबाद जिले के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान यह हादसा हुआ। गाड़ी के ऊपर केटीआर के साथ पार्टी नेता मौजूद थे, जो झटके से नीचे आकर गिर गए।

देखिए हादसा का वीडियो
दरअसल, चुनावी रथ पर सवार होकर केटीआर आर्मूर में एक रोड शो निकाल रहे थे। इस दौरान केटीआर गाड़ी के ऊपर चढ़कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इतनी ही देर में गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद रेलिंग टूटी और केटीआर सहित सभी नेता नीचे गिर गए।
पहले रेलिंग टूटी, फिर नीचे गिरे बीआरएस नेता
इस हादसे के दौरान केटीआर के साथ पार्टी के सांसद सुरेश रेड्डी भी थे। जो कि वो नीचे गिर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के ज्यादा चोट लगने की जानकारी नहीं मिली है।
इधर, BRS पार्टी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि केटीआर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह कोडंगल में दूसरे एक रोड शो के लिए चले गए। बता दें, केटीआर ने सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। यह क्षेत्र BRS का गढ़ है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान है।












Click it and Unblock the Notifications