बारिश के कारण तेलंगाना को हुआ 5000 करोड़ का नुकसान: मुख्यमंत्री
बारिश के कारण तेलंगाना को हुआ 5000 करोड़ का नुकसान: मुख्यमंत्री
हैदराबाद। तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश की राजधानी हैदराबाद समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां भारी बारिश के कारण सड़कें में पानी भर गया हैं। अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कुल 32 लोगों की मौत की खबर है। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दावा किया है कि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश को 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से 1,350 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी है।

Recommended Video
गौरतलब है कि हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश के बाद अपना रौद्र रूप दिखाया है।मंगलवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ज्यादा नुकसान हुआ। वहां के कई इलाकों में पानी भर गया। जिसके बाद सेना और NDRF की टीमों को मदद के लिए बुलाना पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब 20 लोगों के मौत की खबर है, जबकि करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने गुरुवार तक की छुट्टी घोषित की है। हैदराबाद में बारिश के बाद मची तबाही की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे यहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे सड़कों पर बुरी तरह पानी भरा हुआ है और लोगों को नाव की मदद से बचाया जा रहा है। कहीं पेड़ के नीचे गाड़ी दबी हुई है तो कहीं बस पलट गई है।












Click it and Unblock the Notifications