तेलंगाना: CM KCR ने हिमांशु तिवारी को BRS का राष्ट्रीय महासचिव किया नियुक्त

हिमांशु तिवारी ने आधिकारिक रूप से 5 अक्टूबर 2022 को पार्टी में शामिल हुआ था, इसी दिन पार्टी का नाम टीआरएस से बदलकर बीआरएस किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह अगस्त 2022 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

केसीआर

टीआरएस से बीआरएस बनने के तीन महीने बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने हिमांशु तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी का नाम बदलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह पहली नियुक्ति है। इसके अलावा सीएम के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र में भी 6 कॉर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

हिमांशु तिवारी ने आधिकारिक रूप से 5 अक्टूबर 2022 को पार्टी में शामिल हुआ था, इसी दिन पार्टी का नाम टीआरएस से बदलकर बीआरएस किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह अगस्त 2022 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हिमांशु तिवारी ने टीओआई को बताया कि वे पहली बार किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य के साथ दिल्ली में किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान केसीआर से मिला था। उन्होंने कहा कि देश के प्रित केसीआर का विजन मुझे बेहद अच्छा लगा। साथ ही किसानों के प्रति प्रेम और लड़ाई की भावना बहुत पसंद आई थी।

उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर ने पूरे राज्यों में पार्टी का विस्तार करने का काम सौंपा है। हमलोग अभी महाराष्ट्र और ओडिशा में फोकस कर रहे हैं। अगले चरण में यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में फोकस करेंगे। बीआरएस के सूत्रों ने कहा कि हिमांशु तिवारी को इसलिए चुना गया कि वह युवा हैं और विभिन्न राज्यों में दौरा कर सकते हैं। साथ ही नेताओं के साथ समन्वय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा शासित राज्यों पर CM केसीआर की नजरें! BRS पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर फोकस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+