Telangana Results: कौन हैं BJP नेता वेंकट रमण रेड्डी, जिन्होंने एक ही सीट पर केसीआर और रेवंत रेड्डी को हराया
Telangana election result 2023: तेलंगाना में कई सीटों के अब तक परिणाम भी सामने आ चुके हैं। जिन सीटों के रिजल्ट क्लियर हो चुके हैं उनमें राज्य की सबसे चर्चा में रही कामारेड्डी सीट शामिल है। जहां कांग्रेस और बीआरएस की टक्कर के बीच सबसे अधिक फायदा बीजेपी को मिला। यहां तेलंगाना के दोनों दिग्गज नेताओं केसीआर और ए रेवंत रेड्डी की हार हुई। जबकि बीजेपी दिग्गज वेंकट रमण रेड्डी ने जीत दर्ज की।
तेलंगाना में बीआरएस हैट्रिक मारने से चूक गई। इस बार कांग्रेस की सरकार यहां अब कंफर्म हो चुकी है। इस बार चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी नए नायक बनकर उभरे तो वहीं बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी नए बाहुबली हैं, जिन्होंने कांग्रेस और बीआर दोनों दलों दलों के दिग्गजों को मात दे दी।

दरअसल, के वेंकट की जीत बीजेपी एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा ही नहीं हो रही है। वेंकट रेड्डी की जीत पर किरेन रिजिजू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा बीजेपी की इस जीत की चर्चा जरूर होनी चाहिए। केंद्रीय कानून मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वेंकट रमण की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस ग्रेटमैन की जीत की चर्चा होनी चाहिए।
कौन हैं कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी?
बीजेपी के बाहुबली नेता साबित हुए के वेंकट रमण (53) पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वे केवल 12वीं तक पढ़े हैं। इससे पहले वे बीजेपी कामारेड्डी विधानसभा के इंचार्ज और निजामाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वेंकट रेड्डी ने तेलंगाना के मौजूदा सीएम और सत्ता में वापसी कर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को हराकर सबको चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications