तेलंगाना: सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में लगी आग, पांचवीं मंजिल पर 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना के सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को भीषण आग लग गई है। , घटना स्‍थल पर दमकल की गाड़ी पहुंच चुकी है।

secunderabad

तेलंगाना के सिकंदराबाद की एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार को शाम अचानक भीषण आग लग गई जिसके अफरा-तफरी मच गई। ये आग सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में ये भीषण आग लगीा। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंच गई।

शॉर्ट शर्किट की वजह से लगी आग

ये आग गुरुवार को शाम 7:30 बजे लगी ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एडिशनल डीसीपी सैयद रफीक ने बताया कि हम अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, और अभी तक हमें नहीं पता कि कितने लोग फंसे हुए हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान जारी है।

कॉम्‍पलेक्‍स में 200 दुकानें हैं

वहीं साउथ जोन इमारत से बचाए गए एक पीड़ित का दावा है कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर करीब 10 लोग फंसे हुए हैं।सिकंदराबाद के इस बहुमंजिला कॉम्‍पलेक्‍स में लगभग 200 दुकानें और कई ऑफिस हैं। शार्ट शर्किट की वजह से आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए स्नोर्कल सहित लगभग पांच tenders को घटनास्थल पर भेज दिया था। जो आग पर तुरंत काबू पाने में जुट गए थे।

दमकम कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर पाया काबू

अधिकारियों द्वारा मीडिया को दिए गए अपडेट के अनुसार इमारत में आग लगने के करीब डेढ़ घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पाने में कामयाबी पा ली थी। इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल पर फंसे कुछ लोग आग लगने पर बालकनियों की ओर भागे और मोबाइल फोन की रोशनी का इस्तेमाल करते हुए दमकल अधिकारियों को सतर्क किया। पुलिस ने उन तक पहुंचने और उन्हें नीचे लाने के लिए फायर स्नोर्कल ट्रक तैनात किए।

दमकल की टीम ने कॉम्‍पलेक्‍स में बचे हुए लोगों को सुरक्षित बचाया

हालांकि सही समय पर दमकम कर्मियों ने ना केवल आग पर काबू पा लिया बल्कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इमारत के अंदर फंसी महिलाओं सहित कुछ और व्यक्तियों के बारे में बचाए गए लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर, अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन विभाग, जीएचएमसी आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय पुलिस सहित विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के कर्मियों को शामिल करके समन्वित बचाव अभियान शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+