Telangana: 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, कई बड़ी घटनाओं में थी शामिल
Telangana News: तेलंगाना राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महबूब नगर से महिला नक्सली को एसआईबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई महिला नक्सली सुजाता के ऊपर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।
ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सली महिला सुजाता कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला नक्सली सुजाता को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह इलाज के लिए तेलंगाना के महबूब नगर गई थी।

एसआईबी की टीम ने बताया कि यह महिला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कई बड़ी घटनाओं में शामिल थी। इतना ही नहीं, गिरफ्तार महिला नक्सली के ऊपर एक करोड़ का इनाम था।
छत्तीसगढ़ में ढेर हुए थे 31 नक्सली
इससे पहले, 4 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर सुक्षाकर्मियों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इतना ही नहीं, इस साल बस्तर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अब तक 185 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications