Tomato: अब तेलंगाना के किसान को टमाटर ने बनाया करोड़पति, एक महीने में कमाए 1.8 करोड़ रुपए

Tomato News: एक तरफ टमाटर के दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है तो दूसरी तरफ यही टमाटर किसी के लिए लखपति-करोड़पति बनने का जरिया बन गया है। हाल ही में कई खबरें आ चुकी हैं कि टमाटर बेचकर किसान मालामाल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब तेलंगाना के किसान के लिए टमाटर सोना साबित हुआ है।

तेलंगाना में मेडक जिले के एक किसान की टमाटर ने किस्मत बदल दी। किसान बी महिपाल रेड्डी कुछ दिनों में ही टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं। किसान ने एक महीने के अंदर 1.8 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Tomato News

10वीं फेल किसान का टमाटर ने बनाया करोड़पति

स्कूल की पढ़ाई बी महिपाल रेड्डी के लिए कठिन थी, जिसके चलते वह 10वीं कक्षा में फेल हो गए। स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने खेती करने के फैसला किया, लेकिन धान की खेती से उनको फायदा नहीं मिल रहा था। लेकिन आखिरकार किसान बी महिपाल रेड्डी के हाथ टमाटर का खजाना लग गया।

ऐसे में किसान रेड्डी ने 15 जून से अब तक सिर्फ एक महीने में उन्होंने अपनी पकी हुई टमाटर की फसल बेचकर 1.8 करोड़ रुपए कमाए हैं। मेडक जिले के कौडिपल्ली गांव के 40 वर्षीय किसान को टमाटर से भरपूर फायदा मिला है।

4 साल पहले शुरू की टमाटर की खेती

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक किसान रेड्डी के पास लगभग 100 एकड़ जमीन है, जिसमें लगभग 40 एकड़ में उन्होंने करीब 4 साल पहले सब्जियां और टमाटर उगाना शुरू किया। बाकी बची हुई जमीन पर वह अभी भी धान बो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जहां टमाटर की फसल को बारिश से तगड़ा नुकसान हुआ है, वहां मैंने फसल को मौसम से संबंधित किसी भी बदलाव से बचाने के लिए जाल का उपयोग किया था। किसान ने कहा कि मैंने इस सीजन में 15 अप्रैल से आठ एकड़ में टमाटर उगाए और 15 जून को उपज हासिल करना शुरू कर दिया।

2 करोड़ रुपए की होगी कुल कमाई

उन्होंने बताया कि उनकी उपज ए ग्रेड और उपज पर्याप्त थी, जिसके बाद दावा किया है कि करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी, क्योंकि अभी भी खेत में 40% फसल बची हुई है। रेड्डी ने कहा कि उन्होंने टमाटर के लगभग 7,000 डिब्बे बेचे हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन 25 किलोग्राम से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+