Telangana Elections 2023: कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किस सीट से कौन मैदान में?
Telangana Elections 2023: 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगाने में लगे हैं। इसी बीच, गुरुवार को कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
जिसमें पाटनचेरु से कट्टा श्रीनिवास गौड़ को, चारमिनार से मो. मुजीब उल्लाह शरीफ, मिर्यालागुड़ा से बथुला लक्ष्मा रेड्डी को, सूर्यापेट से रामरेड्डी दामोदर रेड्डी, थुंगाथुथी से मंडुला सैमुअल को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने सोमवार रात को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने पहले घोषित दो उम्मीदवारों को भी बदल दिया। निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद अली शब्बीर को निज़ामाबाद शहरी सीट से मैदान में उतारा है।
Congress releases a list of five candidates for the upcoming elections in Telangana. pic.twitter.com/GNv4UFpFmK
— ANI (@ANI) November 9, 2023
अपनी सूची में, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई के प्रमुख रेवंत रेड्डी को कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वह निर्वाचन क्षेत्र में सीएम के.चंद्रशेखर राव से मुकाबला करेंगे। कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सीएलपी नेता मोहम्मद अली शब्बीर को निज़ामाबाद शहरी सीट से उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications