तेलंगाना चुनाव प्रचार में राहुल गांधी ने जातिगत जनगाणना की पैरवी, सभी वर्गो के विकास के लिए बताया आवश्‍यक

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने समाज के सभी वर्गो के समान विकास के लिए जातिगत जनगणना की पैरवी की है। कांग्रेस नेता ने कहा तेलंगाना में सरकार में आते ही उनकी पार्टी राज्‍य में जाति के आधार पर जनगणना करवाएगी।

rahul gandhi in telagana

कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आ रही है ये दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा चुनाव "दोरालु" और "प्रजालु" (स्वामी और जनता) के बीच मुकाबला था। इसके साथ ही राहुल गांधी सिंगरेनी में कोयला खदानों के श्रमिकों से मिले और तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर उन्‍हें सहायता देने का आश्वासन दिया।

राहुल गांधी ने कहा जाति जनगणना एक मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट की तरह काम करेगी। इससे सरकार को पता चल जाएगा कि देश को क्या परेशानी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस तेलंगाना में स्‍पष्‍ठ बहुमत के साथ आ रही है। "

कांग्रेस की बस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जाति जनगणना का आदेश अभी तक नहीं देने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जवाबदेह ठहराया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जाति जनगणना से दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़ा वर्गा की वास्‍तविक सामाजिक स्थिति का पता चलेगा। जाति जनगणना से ये पता चल जाएगा कि कि किस जाति के कितने लोग हैं। उन्‍होंने जगगणना के लाभ को बताते हुए कहा जनगणना से ये निर्धारित करना आसान हो जाता है कि हमें किसके जीवन स्तर में बेहतर और संतुलित सुधार के लिए कितने पैसे का बजट बनाना है।

उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक की सरकारों को जाति जनगणना करने के लिए कहा गया है जहां पर जल्‍द जाति जनगणना शुरू हो जाए।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि जाति जनगणना से ये भी पता चलेगा कि तेलंगाना का कितना पैसा "मुख्यमंत्री के परिवार" की जेब में गया था। इसके साथ उनहोंने सवाल किया कि क्या देश में ओबीसी की आबादी सिर्फ 5 फीसदी है।

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंदशेखर राव पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा भ्रष्टाचार का तेलंगाना मॉडल दूसरे राज्यों में निर्यात किया जा रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि तेलंगाना सबसे भ्रष्ट राज्य है। लोगों से लाखों करोड़ रुपये छीन लिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+