Telangana Congress manifesto: कांग्रेस घोषणापत्र के 10 बड़े वादे जानिए, 6 गारंटियों का क्या हुआ?

कांग्रेस ने शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर जारी घोषणापत्र की एक खास बात ये है कि इसमें पार्टी की ओर से पहले घोषित 6 चुनावी गारंटियों का नाम 'अभय हस्तम' रखा है।

कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर तेलंगाना में उसकी सरकार बनी तो प्रतिदिन मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में प्रजा दरबार का आयोजन होगा।

telangana congress manifesto

'अभय हस्तम' के अलावा कांग्रेस ने तेलंगाना के वोटरों से जो चुनावी वादे किए हैं, उनमें 10 प्रमुख हैं-

1) तेलंगाना आंदोलन के पहले और दूसरे चरण में मारे गए लोगों के माता-पिता या पति/पत्नी को 25,000 रुपए मासिक मानद पेंशन मिलेगा।

2) ग्रामीण इलाकों में लक्षित समूहों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता के लिए विलेज वॉलेंटिर सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

3) किसानों को 3 लाख रुपए तक ब्याज-रहित फसल ऋण मिलेगा। 24 घंटे बिना रुकावट बिजली सप्लाई होगी।

4) निश्चित समय के अंदर पारदर्शिता के साथ 2 लाख खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

5) शिक्षा क्षेत्र में बजट आवंटन मौजूदा 6% से बढ़ाकर 15% किया जाएगा।

6) सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील कर्मचारियों का मासिक वेतन 10,000 रुपए किया जाएगा। 6,000 बंद स्कूल फिर से खुलेंगे।

7) ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को सालाना 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।

8) उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही 18 साल से अधिक की सभी लड़कियों को मुफ्त में इल्केट्रिक स्कूटर दिया जाएगा।

9) मडिगा, माला और अनुसूचित जातियों के अन्य समुदायों के लिए तीन नए निगम स्थापित किए जाएंगे।

10) पिछड़े वर्ग (BC) को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पहले एक जाति जनगणना कराई जाएगी। घुमंतू जनजातियों/अधिसूचित जनजातियों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में 5% आरक्षण दिया जाएगा।

'अभय हस्तम' में क्या है?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सितंबर महीने में हैदराबाद में जिन 6 गारंटियों की घोषणा की थी, उसे कांग्रेस मैनिफेस्टो में 'अभय हस्तम' का नाम दिया गया है।

1) इसके तहत पार्टी ने 'महालक्ष्मी' योजना के अंदर महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक वित्तीय सहायता, 500 रुपए में गैस सिलिंडर और TSRC की बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया है।

2) 'गृह ज्योति' के तहत योग्य घरों को 200 यूनिट हर महीने मुफ्त बिजली।

3) तेलंगाना में जिन परिवारों के पास अपना घर नहीं है, उन्हें घर के लिए जगह दी जाएगी और 'इंदिराम्मा इंदलू' योजना के तहत घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।

4) 'युवा विकासम' योजना के तहत छात्रों को 5 लाख रुपए की सहायता मुहैया कराई जाएगी।

5) तेलंगाना आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों को 250 गज जमीन दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Telangana election: ग्रेटर हैदराबाद में वोटर ही क्यों बन जाते हैं चुनौती? 24 सीटों से निकलेगा सत्ता का रास्ता

6) चेयुता योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, विकलांगों, बीड़ी मजदूरों, अकेली महिलाओं, ताड़ी निकालने वालों, बुनकरों, एड्स और फाइलेरिया के रोगियों और डायलिसिस पर निर्भर गुर्दे के रोगियों को 4,000 मासिक पेंशन दी जाएगी।

इसके अलावा कांग्रेस ने 10 लाख रुपए के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+