तेलंगाना चुनाव के बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीआरएस के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस में काफी उत्साह है। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव बीआरएस बनाम कांग्रेस नहीं हुआ है। यह चुनाव केसीआर परिवार और प्रदेश की चार करोड़ जनता के बीच हुआ है। इस बार तेलंगाना की जनता की जीत हुई है, उन्होंने केसीआर के परिवार को हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस पार्टी की 6 गारंटी को लागू करने पर फैसला लिया जाएगा।

revanth reddy

रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमे एग्जिट पोल से बेहतर नतीजे मिलेंगे। इस बार कांग्रेस की जीत होने वाली है, पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करने जा रही है, ऐसा ही एग्जिट पोल में भी नजर आ रहा है, लिहाजा मैं इसे आश्चर्यचकित नहीं हूं। पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर रेवंत रेड्डी ने कहा चुनाव के नतीजा आने के बाद पार्टी तय करेगी, पार्टी का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में बड़ी वापसी करने जा रही है, ऐसे में अगर यह सच होता है तो इसके पीछे पार्टी की जबरदस्त चुनावी रणनीति है। प्रदेश में पार्टी ने कर्नाटक की तर्ज पर चुनाव लड़ा और पार्टी को एकजुट करके पूरी ताकत झोंकी। जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने इस बार पार्टी की कमान को संभाला उसे भी कांग्रेस की जीत की बड़ी वजह कहा जा सकता है।

हालांकि 3 दिसंबर को असल तस्वीर सामने आएगी। अगर बीआरएस कुछ सीटों से बहुमत से दूर रहती है तो निसंदेह भाजपा और ओवैसी की पार्टी एक बड़ी भूमिका में सामने आ सकते हैं।

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था, यहां शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश की 119 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। चुनावी मैदान में 2290 उम्मीदवार हैं। प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+