तेलंगाना के सीएम ने दी बीजेपी-कांग्रेस को चेतावनी, कहा- सावधान रहें फेडरल फ्रंट बनेगा

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को चेतावनी देता हूं कि वो सावधान रहें फेडरल फ्रंट बनेगा। उन्होंने कहा कि मैंने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 29 अप्रैल को मैं डीएमके के नेता स्टालिन से मिलने जा रहा हूं। यह देश आने वाले महीनों में एक नया शासन देखेगा। इस दौरान तेलंगाना के सीएम ने कावेरी के मुद्दे का भी जिक्र किया।

तेलंगाना के सीएम KCR ने दी बीजेपी-कांग्रेस को चेतावनी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में ड्रामा कर रही हैं। कावेरी ड्रामे की अभी क्या जरूरत है? केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से जल विवाद होता है। उन्होंने कहा कि 'हर किसान के लिए पानी और हर एकड़ के लिए पानी' यही फेडरल फ्रंट बनने के बाद इसका लक्ष्य होगा। केसी राव ने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को चेतावनी देता हूं कि वो सावधान रहें फेडरल फ्रंट बनेगा।

बता दें कि के. चंद्रशेखर राव अगले साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर बीजेपी-गैर कांग्रेस फ्रंट बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की है। इसके अलावा केसी राव ने और कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। देखना होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उनका फेडरल फ्रंट का प्लान कितना कामयाब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+