125 फुट ऊंची भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का तेलंगाना सीएम ने किया अनावरण, बोले- राज्य और लोगों को मिलेगी प्रेरणा
तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने 125 फुट ऊंची भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा से राज्य और लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को तेलंगाना में 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने किया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि भारत में सबसे ऊंची अंबेडकर की ये प्रतिमा हर दिन लोगों और राज्य प्रशासन को प्रेरणा देगी। ये मूर्ति राज्य सचिवाचल के पास बुद्ध प्रतिमा के सामने के सामने स्थित है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का आधार शिला रखने के बाद इसे बनने में लगभग 2 साल का समय लग गया। साथ ही इस मूर्ति निर्माण में 98 साल के मूर्तिकार राम वनजी सुतार की भी तारीफ की गई। साथ ही कहा गया कि सरकार उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि यह मूर्ति 474 टन की है, इसमे 360 टन स्टेनलेस स्टील का इश्तेमाल किया या है, जबकि 114 टन ब्रॉन्ज का इस्तेमाल मूर्ति की कास्टिंग में इस्तेमाल किया गया है।
इस मूर्ति को तैयार करने में कुल 146.50 करोड़ रुपए का खर्च आया है, इस मूर्ति को तैयार करने का जिम्मा केपीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया था। जिस पैडस्टल पर इस मूर्ति को तैयार किया गया है उसका कुल एरिया 26258 स्क्वॉयर फीट है। इस मूर्ति का एक म्युजियम भी होगा, जिसमे अंबेडकर का इतिहास होगा।
ये भी पढ़ें: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा में कौन सी है ज्यादा ऊंची? जानें दोनों की खासियत












Click it and Unblock the Notifications