कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेलंगाना सीएम KCR, महीने भर में कमाते हैं करोड़ों रुपये, जानिए कुल नेट वर्थ?
K Chandrashekar Rao Net Worth: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल संपत्ति करोड़ों में है। सीएम केसीआर की पत्नी शोभा के नाम पर भी संपत्ति करोड़ों में है।
सबसे हैरानी की बात ये है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी सीएम केसीआर के पास अपनी कोई कार नहीं है। सीएम केसीआर के पास कुल 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति और देनदारी भी 25 करोड़ रुपये है। आइए जानें सीएम केसीआर की कुल नेट वर्थ?

K Chandrashekar Rao Assets & Liabilities: के चंद्रशेखर राव की कुल संपत्ति
- -चुनावी हलफनामे के मुताबिक सीएम के चंद्रशेखर राव के पास 59 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति है।
- -सीएम के चंद्रशेखर राव ने चुनावी हलफनामे में 25 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है।
- -सीएम के चंद्रशेखर राव के पास कोई कार नहीं है।
- -हलफनामे के मुताबिक केसीआर के नाम पर अचल संपत्ति का कुल मौजूदा बाजार मूल्य लगभग 8.50 करोड़ रुपये है और HUF ((हिंदू अविभाजित परिवार) के नाम पर लगभग 15 करोड़ रुपये है।
- -आईटी रिटर्न के मुताबिक सीएम केसीआर की कुल आय 31 मार्च 2023 तक 1.60 करोड़ रुपये से अधिक थी, जबकि 31 मार्च, 2019 तक यह 1.74 करोड़ रुपये थी।
- -सीएम के चंद्रशेखर राव की पत्नी शोभा के नाम पर चल संपत्ति का कुल मूल्य सात करोड़ रुपये से अधिक था और उनके एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के नाम पर नौ करोड़ रुपये से अधिक था।
- -सीएम के चंद्रशेखर राव की पत्नी शोभा के पास लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 2.81 किलोग्राम सोने के गहने, हीरे और अन्य कीमती सामान भी हैं।
- -31 मार्च 2023 तक राव की पत्नी की आय 8.68 लाख रुपये से अधिक थी और के चंद्रशेखर राव-एचयूएफ से 7.88 करोड़ रुपये का हस्तांतरण था। एचयूएफ के पास ट्रैक्टर समेत कई वाहन हैं।
- -चुनावी हलफनामे के मुताबिक सीएम केसीआर ने कहा है कि उनके खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं, जो सभी तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे, जिनमें से उन्हें किसी भी अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया था।
KCR's son assets: केसीआर के बेटे की संपत्ति
- -केसीआर के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव और उनके परिवार ने नामांकन दाखिल करते समय जमा किए गए हलफनामे में कुल 54.27 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की।
- -हलफनामे के मुताबिक, केटीआर की पत्नी शैलिमा के पास 26.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- -केटीआर की 10.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (बाजार मूल्य) में 2018 में 1.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की तुलना में उछाल देखा गया।
- -केटीआर पर 67.2 लाख रुपये की देनदारियां हैं जबकि उनकी पत्नी पर 11.2 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।
- -हलफनामे के मुताबिक, केटीआर के पास एक कार और 100 ग्राम सोने के गहने हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 4.7 किलो सोने के गहने और हीरे हैं।
- -वित्तीय वर्ष 2022-23 में आईटी रिटर्न में दर्शाई गई उनकी कुल वार्षिक आय 11.6 लाख रुपये थी, जबकि 31 मार्च, 2019 तक उनकी आय 1.14 करोड़ रुपये थी।
अन्य राज्यों के सीएम की सपंत्ति जानिए....
करोड़पति CM हैं अशोक गहलोत, कितनी है सैलरी, कौन सी है गाड़ी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications