Telangana Election Result 2023: चुनाव परिणाम में कौन आगे कौन पीछे, देखिए आंकड़ों का गणित
Telangana Chunav Result 2023: तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के रूझान सामने आने लगे हैं। तेलंगाना की 119 सीटों पर हुए मतदान की गिनती शुरू हो चुकी है। विधानसभा सीटों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो 119 सीटों में से 72 सीटों पर कांग्रेस आगे है, वहीं बीआरएस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
ओवैसी के पार्टी की बात करें तो 6 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा के 5 सीटों पर आगे नज़र आ रही है। सुबह 10 बजे के बाद आंकड़ो का गणित बदल चुका है, अब कांग्रेस 68 सीटों पर आगे नज़र आ रही है। वहीं बीआरएस का 40 सीटों पर झंडा बुलंद दिख रहा है। भाजपा 7 सीटों पर आगे है, वहीं AIMIM 4 सीटों पर आगे चल रही है।

10:30 बजे तक के रुझानों में सामनें आए आंकड़ों में कांग्रेस 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बीआरएस 40 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ओवौसी की पार्टी AIMIM 5 सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य के खाते में 1 सीट नज़र आ रही है।
10:40 बजे तक के रुझानों में सामने आए आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। बीआरएस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं भारतीय जनता पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है। ओवौसी की पार्टी AIMIM 4 सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य के खाते में 1 सीट नज़र आ रही है।
दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। बीआरएस 41 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 11 सीटों पर बढ़त दिख रही है। ओवौसी की पार्टी AIMIM 3 सीटों पर आगे चल रही है।
शाम 5.30 बजे तक के रुझानों में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 26 सीटों पर जीत चुकी थी, वहीं 38 सीटों पर लीड कर रही थी। बीआरएस 12 सीटों पर जीत चुकी थी, 27 सीटों पर आगे चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी 3 सीटों पर जीत चुकी थी, 5 सीटों पर आगे चल रही थी। ओवौसी की पार्टी AIMIM 2 सीटों पर जीत चुकी थी, 5 सीटों पर आगो चल रही थी। वहीं अन्य खाते में 1 लीड है।
शाम 6 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 41 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं 23 सीटों पर लीड कर रही है। बीआरएस 18 सीटों पर जीत चुकी है, 21 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर जीत चुकी है, 4 सीटों पर आगे चल रही है। ओवैसी की पार्टी AIMIM 2 सीटों पर जीत चुकी है, 5 सीटों पर आगो चल रही है। वहीं अन्य खाते में 1 लीड है।
शाम 6.15 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत, वहीं 18 सीटों पर लीड। बीआरएस ने 18 सीटों पर दर्ज की जीत, 21 सीटों पर आगे।भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों पर दर्ज की जीत, 2 सीटों पर आगे। ओवैसी की पार्टी AIMIM की 2 सीटों पर जीत, 5 सीटों पर आगे। वहीं अन्य खाते में 1 लीड।
शाम 6.30 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत, वहीं 18 सीटों पर लीड। बीआरएस ने 20 सीटों पर दर्ज की जीत, 19 सीटों पर आगे।भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों पर दर्ज की जीत, 2 सीटों पर आगे। ओवैसी की पार्टी AIMIM की 2 सीटों पर जीत, 5 सीटों पर आगे। वहीं अन्य खाते में 1 सीट पर जीत दर्ज।
रात 9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस ने 62 सीटों पर दर्ज की जीत, 2 सीटों पर लीड। बीआरएस ने 37 सीटों पर दर्ज की जीत, 2 सीटों पर आगे। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर दर्ज की जीत। ओवैसी की पार्टी AIMIM की 6 सीटों पर जीत, 1 सीट पर लीड। CPI के खाते में 1 सीट।












Click it and Unblock the Notifications