Telangana Budget 2026: बजट में रेवंत रेड्डी ने खोला खजाना, मिडडे मील के साथ अब बच्चों को मिलेगा नाश्ता
Telangana Budget 2026: तेलंगाना बजट में रेवंत रेड्डी सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। छात्रों को सही मात्रा में पोषण मिल सके, इसके लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं। रेवंत रेड्डी सरकार ने बजट 2026-27 में दो बड़ी छात्र कल्याण योजनाओं की घोषणा की है। इन पहलों का उद्देश्य कुपोषण को कम करना और शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। सरकार ने राज्यभर में ब्रेकफास्ट स्कीम शुरू करने और मिडडे मील योजना को इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) तक विस्तार देने का ऐलान किया है।
उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमारका (Bhatti Vikramarka) ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी छात्र खाली पेट स्कूल से न जाए। उन्होंने इसे बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। अब बच्चों को स्कूल में नाश्ता भी मिलेगा।

Telangana Budget 2026: यूनिवर्सल ब्रेकफास्ट स्कीम
- आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाली इस योजना के तहत प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के छात्रों को पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा। इस स्कीम में खास तौर पर न्यूट्रिशन पर जोर दिया गया है।
- हफ्ते में तीन दिन बच्चों को दूध भी दिया जाएगा और बाकी तीन दिन रागी माल्ट परोसा जाएगा। मिडडे मील का दायरा बढ़ाया गया है।
Telangana Budget: कामकाजी माता-पिता के लिए बनेगी बड़ी राहत
सरकार का मानना है कि यह पहल छात्रों की सुबह की भूख को खत्म करेगी, जिससे उनकी उपस्थिति, समय पर स्कूल पहुंचना और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। साथ ही, ड्रॉपआउट रेट में भी कमी आने की उम्मीद है। यह योजना कामकाजी माता-पिता के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी। सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए मिडडे मील योजना को अब सरकारी जूनियर कॉलेजों तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
पहले यह योजना केवल स्कूल स्तर तक सीमित थी, लेकिन अब कक्षा 11 और 12 के छात्रों को भी गर्म और पौष्टिक भोजन मिलेगा। इस कदम से उन छात्रों को विशेष फायदा होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और उच्च शिक्षा जारी रखने में कई चुनौतियों का सामना करते हैं। सरकार का कहना है कि ये योजनाएं सिर्फ भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास हैं। शिक्षा और पोषण के इस समन्वय से तेलंगाना एक स्वस्थ, सक्षम और केंद्रित युवा पीढ़ी तैयार करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications