तेलंगाना भाजयुमो नेताओं के बीच दूरियां उजागर, तेजस्वी सूर्या के दौरे में नजर आई तस्वीर
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच टिकट लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कुछ नेताओं में नाराजगी को लेकर कथित दावे की एक तस्वीर सामने आई है। कहा जा रहा है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के दौरान के दौरान कुछ नेताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया। इस हफ्ते गुरुवार को सांसद सूर्य हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना भाजयुमो नेताओं के बीच मतभेद दूर करने और चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
भजयुमो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या बुधवार को हैदराबाद पहुंचे थे। एयपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रकाश और कोषाध्यक्ष साई प्रसाद पहुंचे। लेकिन अगले दिन गुरुवार से दोनों भाजयुमो नेताओं ने सांसद सूर्या से संपर्क नहीं किया। यहां तक कि गुरुवार को सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल नहीं हुए। भानु प्रकाश और साई प्रसाद का गुरुवार को ज्यादातर फोन बंद था और उसके घर पर ताला लगा हुआ था।

पार्टी के बीच विवाद के सवाल पर भाजपा महासचिव ने कहा कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सूर्या ने उनके लिए होटल के कमरे भी बुक कराए। लेकिन भानु और साई वहां रुके नहीं, वे चले गए। वहीं भाजपा सूत्रों के मुताबिक विवाद की बड़ी वजह भाजयुमो को टिकट में प्राथमिकता ना मिलना है।
दरअसल, प्रकाश और प्रसाद दोनों मल्काजगिरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि भाजपा के राज्य प्रवक्ता डॉ एस प्रकाश रेड्डी ने पार्टी नेताओं के बीच दूरी की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ इतनी है कि उनमें से एक (प्रकाश और प्रसाद में से एक) को सूर्या की यात्रा के दौरान उपेक्षित होना का अनुभव हुआ। यह दो नेताओं के बीच मतभेद का मामला है, जिसे हल कर लिया जाएगा।
बता दें कि भानु प्रकाश बेरोजगारी, टीएसपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर बीआरएस के खिलाफ आंदोलन किया था। पुलिस लाठीचार्ज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं भाजयुमो नेताओं ने सूर्या को आगामी चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा बताई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी टीम के कुछ सदस्यों को टिकट देने के विचार के पक्ष में हैं।












Click it and Unblock the Notifications