Telangana Election: बीजेपी ने राजा सिंह का निलंबन लिया वापस, पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का था आरोप

भाजपा ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी तेलंगाना के एमएलए राजा सिंह का निलंबन वापस ले लिया है। पार्टी ने उन्हें पिछले साल निलंबित किया था। उनके खिलाफ पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था।

तेलंगाना में बीजेपी ने विवादित बयानों के लिए चर्चित माने जाने वाले अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने का फैसला किया है। पिछले साल अगस्त में पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

telangana bjp on raja singh

तेलंगाना चुनाव से ठीक पहले निलंबन वापस
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए पुलिस ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन, पिछले दिनों से बीजेपी की ओर से यह खबरें आ रही थीं कि पार्टी तेलंगाना चुनाव को देखते हुए उनका निलंबन रद्द कर सकती है।

राजा सिंह के जवाब के आधार पर निलंबन वापस-बीजेपी
रविवार को बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति की ओर से उन्हें एक चिट्ठी भेजकर उनका निलंबन वापस लिए जाने की सूचना दी गई है। पार्टी नेता ओम पाठक की ओर से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि निलंबन के बाद उन्हें केंद्रीय अनुशासन समिति की ओर से एक कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी।

इसमें कहा गया है कि 'आपके जवाब पर समिति ने विचार किया है। उस जवाब के आधार पर अनुशासन समिति ने तत्काल प्रभाव से आपका निलंबन वापस लेने का फैसला किया है।'

हैदराबाद की गोशामहल सीट से मौजूदा एमएलए हैं
राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल सीट से पार्टी के विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सिर्फ यही सीट जीत सकी थी। इससे पहले टी राजा सिंह भी उम्मीद जता चुके हैं कि वे भाजपा के टिकट पर ही अपनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। राजा सिंह ने पार्टी के प्रति वफादारी यह कहते हुए भी दिखाई थी कि अगर पार्टी से टिकट नहीं मिला तो भी वह दूसरे दल में नहीं जाएंगे।

इस साल टी राजा सिंह तब फिर से चर्चा में आए थे, जब पवित्र रामनवमी के मौके पर उन्होंने हजारों लोगों को अखंड हिंदू राष्ट्र का संकल्प दिलाया था। वैसे राजा सिंह के निलंबन रद्दे होने के बाद यह भी चर्चा शुरू होने की संभावना है कि क्या पार्टी से निलंबित नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी यही रुख दिखाएगी।

क्योंकि, इन दोनों नेताओं पर भी भड़काऊ बयान देने के आरोप लगने के बाद ही सस्पेंड किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+