तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला, जानें निर्वाचन क्षेत्र
तेलंगाना विधान सभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है। 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा 2023 के लिए मतदान होगा जिसको लेकर राजीनतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। तीनों ही राजनीतिक दल बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा अपने दिग्गजों को चुनावी रण में उतारने के लिए तैयार हैं। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस जहां सत्ता में तीसरी बात आने के लिए जोर लगा रही है, वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर सत्ता पर काबिज होने की कवायद में जुटी है। तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

हुजूराबाद, गजवेल, कोरुटला, महेश्वरम, महबूबनगर, एलबी नगर, वारंगल पूर्व और पश्चिम, भूपालपल्ली, खैरताबाद, अंबरपेट, बोथ, निर्मल, आदिलाबाद, रामागुंडम, पेद्दापल्ली, कोठागुडेम, आर्मूर, निज़ामाबाद शहरी, पाटनचेरु निर्वाचन क्षेत्र तेलंगाना चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के कारण सुर्खियों में रहने वाले हैं। इनके अलावा सेरिलिंगमपल्ली, हुस्नाबाद, दुब्बाक, कलवाकुर्थी भी वो क्षेत्र है जहां दिलचस्प मुकाबला तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच देखने को मिलेगा।
बता दें हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एटाला राजेंदर, बीआरएस के पाडी कौशिक रेड्डी और कांग्रेस के वोडिटेला प्रणय के बीच एक भयंकर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जिसमें प्रणय की क्षेऋ में मजबूत पकड़ है तो ऐसे में बीआरएस और भाजपा के लिए ये सीट जीतने के लिए कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा।
महबूबनगर एक और निर्वाचन क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा यहां पर वर्तमान विधायक और मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ फिर से चुनाव मैदान में है। उनका सामना करने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवसेना या पूर्व विधायक येन्नेम श्रीनिवास रेड्डी से हो सकता है। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद जीतेंद्र रेड्डी के बेटे एपी मिथुन रेड्डी को पार्टी चुनाव लड़वा सकती है।
एलबी नगर में मौजूदा विधायक डी.सुधीर रेड्डी का चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद मधु याशकी से होगा वहीं इस निर्वाचन सीट से भाजपा भी मजबूत चुनावी कैंडीडेट उतारने वाली है। वारंगल पूर्व और पश्चिम में, बीआरएस ने अपने मौजूदा विधायकों को ही उतारा है। वहीं कांग्रेस कोंडा सुरेखा और नायिनी राजेंदर रेड्डी को चुनाव लड़वाने का मन बना रही है भाजपा के एर्राबेली प्रदीप राव और राव पद्मा भी चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं।
भूपालपल्ली में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकती है क्योंकि मौजूदा विधायक कांग्रेस के गांद्रा सत्यनारायण और भाजपा की कीर्ति रेड्डी, जो पूर्व सांसद जंगारेड्डी की पोती है चुनाव लड़ रही हैं। इनके अलावा अन्य कई निर्वाचन क्षेत्र है, जिन पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications